थांदला। नगर मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विवेकानंद कालोनी स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर आयोजन किया जहां पर पं. मनोज उपाध्याय व जयेन्द्र तिवारी ने भगवान परशुराम का पूजन अभिषेक किया।

 
						 
			 
						
Comments are closed.