मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ पटेल क्रिकेट अकादमी अलीराजपुर द्वारा 17 अप्रैल से आई.पी.एल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसके तहत तीन टीमों का गठन किया जाने के समाचार है। पटेल क्रिकेट अकादमी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलीराजपुर में आई.पी.एल की तर्ज पर खिलाड़ियों की बोली लगाकर खरीदा गया जिसके तहत छोटा उदयपुर, आजाद नगर, बड़वानी, झाबुआ, बोडेली, जोबट, आम्बुआ के अंडर (21) खिलाड़ी भाग लेंगे। पहले मैच आर.सी.बी तथा एक.एस.के के मध्य सुबह 8:45 बजे मैच होगा टीमों को महावीर स्पोर्ट्स भाबरा, सरडा ट्रेडर्स तथा अंबिका स्पोर्ट्स पप्रायोजित करेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 18 अप्रैल को खेला जाएगा। Post navigation बे मौसम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया भऐ प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर मंदिर में गूंजी स्तुति