झाबुआ- संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति हनुमान टैकरी द्वारा 24 मार्च को हनुमान टेकरी पर समिति का होली मिलन समारोह व पण्डित विजय शंकर मेहता के व्याख्यान हम होगे कामयाब के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। अध्यक्ष प्रेमअदीब सिंह पंवार ने कहा कि होली मिलन समारोह पर हनुमान टेकरी पर मेला आयोजित होगा। विजेन्द्रसिंह चौहान ने रामायण काल का उदाहरण देते हुए बताया कि सेवा करना कई लोग चाहते है परन्तु सेवा वो ही व्यक्ति कर सकता है जिसे भगवान चुनते है इस समिति में नि:स्वार्थ भाव से जो सेवा कर रहे है निष्चित ही उनका जीवन सफल होगा वे अति भाग्यशाली है। वहीं नीरज सिंह राठौर ने पण्डित विजय शंकर जी मेहता के व्याख्यान के विषय ‘हम होगे कामयाब के चयन की प्रशंसा की यह विषय बचपन से लेकर हर उम्र के व्यक्ति के लिए बहुत ही सार्थक रहेगा और खासकर युवा वर्ग के लिए व्याख्यान अत्यन्त उपयोगी है ।
पंण्डित विजय शंकर मेहता का व्याख्यान 2 अप्रैल को शाम 7:30 बजे शहनाई गार्डन झाबुआ के परिसर में आयोजित होगा। समिती के पल्लूसिंह चौहान, तरूण बैरागी, सुभाष गिदवाणी, दिलीप चंदेल, सुधीर कुशवाह, विवके दुबे, राकेष झरबडे, दिनेश चौहान, अशोक चौहान अरूण भावसार, श्यामसुन्दर शर्मा, मुकेश नीमा अजय रामावत, प्रदीप सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, रूकमणी वर्मा, मंगला राठौर, नीता भावासार, सीमा चौहान सहित सभी ने झाबुआ की बुद्धिजीवी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या मेे पधारकर वर्तमान तनावपूर्ण जीवन मे भी कामयाबी कैसे प्राप्त इस विषय का भरपूर लाभ ले।
Trending
- बखतगढ़ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं तिलहन मिशन के तहत बीज वितरण, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान रहे मौजूद
- खाद की किल्लत और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी किसानों का गुस्सा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
- कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवड़ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को
- झाबुआ को मिले नए सीएमएचओ: डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने संभाला पदभार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति
- यात्रियों से भरा टेंपो दीवार से टकराया, दो की मौत
- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बने डॉ. एम.एल. चोपड़ा
- मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए 24,200 करोड़ रुपये मंजूर
- उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीएम डॉ. मोहन की बड़ी सौगात, अब वे पुलिस में कर सकेंगे नौकरी
- सारंगी में भीषण सड़क हादसा: ईको कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर घायल