पेटलावद- रात में शौच करने गई महिला के साथ दो लोगो ने दुष्कर्म कर दिया। मामला ग्राम कचरोटिया का है। पुलिस के अनुसार गुरूवार रात को विष्णुबाई पति बाबू भूरिया शोच के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी अचानक ग्राम कचरोटिया के भमर पिता थावरिया और श्रवणसिंह पिता मांगू भूरिया ने उसे पकड़कर खेत की मेड़ पर लेजाकर दुष्कर्म कर दिया। पिड़ीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *