भूपेंद्र नायक, पिटोल बैतूल-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम 7 बजे पिटोल से तीन किलो मीटर दूर बावड़ी फाटे पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक गुजरात की ओर जा रहा था। बावड़ी फाटा जहां रेलवे का काम चल रहा है उसके समीप ट्रक में से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया। जैसे ही सूचना मिली पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर मौके पर पहुंची। आग की लपटे इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे की दोनों तरफ ट्रैफिक को पुलिस ने रोक दिया है। Post navigation भाई के घर लूट की खबर सुन काकनवानी गया था परिवार…इधर चोरों ने खेड़ी में घर पर बोल दिया धावा अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए हिंदू युवा जनजाति संगठन ने एसपी के नाम पुलिस चौकी पर दिया ज्ञापन