आलीराजपुर। मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान द्वारा राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शेख की सहमति से जहिर मुगल को राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र राज्य का प्रभारी नियुक्त किया। मुगल पूर्व से ही मुस्लिम महासभा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व में 2016 में मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। मुगल ने राष्ट्रीय सचिव होने पर मीडिया को अपने बयान में कहा मैं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें संगठित शिक्षित करने का प्रयास करूंगा और समाज के शोषित पीड़ित मजलूम लोगों की आवाज को बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। मुगल की नियुक्ति पर मुस्लिम समाज जनों ने बधाई प्रेषित की। Post navigation कट्ठीवाड़ा गबन कांड में पुलिस को मिली दो लोगों की रिमांड विधायक सेना पटेल ने उचित मुल्य दुकानों एवं समूह की दुकानों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखा पत्र