आलीराजपुर। बीईओ कट्ठीवाड़ा में हुए करोड़ो रुपए के गबन के मामले में पुलिस को दो लोगों की रिमांड मिली है। बीईओ कट्ठीवाड़ा में पदस्थ मुख्य आरोपी कमल राठौड़ फरार है। पुलिस अब उन लोगों की जांच कर रही है जिनके खातों में कमल ने रुपए ट्रांसफर किए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने आलीरापुर से स्वप्नेश राठौड़ और श्याम राठाैड़ को हिरासत में लिया था। एसडीओपी अश्वनी कुमार ने बताया बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी कमल फरार है। जबकि मामले में पांच आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। Post navigation आदिवासी अंचल के ग्राम रोडधा की बेटी ज्योति का सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर हुआ चयन, आकास ने किया सम्मानित जहिर मुगल मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त