आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर
नगर में बस स्टैंड पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस जवान द्वारा मन माने तरीके से किया जा रहा ट्राफिक का संचालन किया जाता है। इस कारण बसों को लगाने में परेशानी होती है। बस स्टैंड पर भरे जाने वाले स्थान से छोटे वाहनों को सवारियां भरने में बार-बार हटा दिए जाते है। छोटे वाहनों को सवारियां भरने का या खड़े करने का कोई स्थान नहीं है। इस कारण जाम के हालत के भी बनते हैं।
