झाबुआ। एसी अगम जैन ने थाना प्रभारियो को स्थाई व फरारी वारंटियो की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में पुलिस ने फरार ईनामी आरोपी को पकड़ा है। पुलिस थाना कोतवाली मे के अपराध क्रं. 204/2023 धारा 363,366,376(2)(n)IPC & 5l/6 पॉस्को ACT मे फरार आरोपी हरेश पिता कन्नू परमार उम्र 18 साल निवासी भानपुर धानपुर दाहोद गुजरात जो घटना दिनाँक से ही फरार था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए 3000/- रुपये का इनाम घोषित किया था l पुलिस थाना कोतवाली की टीम व्दारा आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। कार्रवाई में उनि ब्रिजेन्द्र छाबरिया, उनि जितेन्द्र चौहान साइबर सेल, प्रआर.341 जितेन्द्र सांकला, आऱ. 42 अर्जुन , आर 552 महेश साइबर सेल झाबुआ का सहयोग रहा। Post navigation झाबुआ नगर पालिका में सब इंजीनियर से एक पार्षद एवं एक पार्षद पति को झूमा झटकी करना पड़ा भारी, इन धाराओं में दर्ज हुई FIR.. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया, मतदान करने का संकल्प भी दिलाया