झाबुआ। श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा राजगढ़ नाके पर माताजी की स्थापना व गरबों के आयोजन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “1 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान” अभियान में योगदान देने हेतु समिति के सदस्यों द्वारा एकत्रित होकर 1 घंटे राजगढ़ नाका गरबा मैदान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही मैदान पर खेल रहे तरुण साथियों को प्रधानमंत्री के इस संदेश से अवगत करवा कर उनका भी सहयोग लिया गया। इस अवसर पर समिति के शैलेष दुबे, संजय शाह, अशोक त्रिवेदी, जयदेव दवंडे, बबलू सकलेचा व नाना राठौड़ के मार्गदर्शन में अथर्व शर्मा, कार्तिक दुबे, सौरभ जायसवाल, लक्की सिसोदिया, शैलेंद्र डामोर, विनायक अहेरिया, वरुण सकलेचा, वीरेंद्र भँवर, कृतज्ञ, चिराग़, ऋषभ व समर्थ द्वारा विशेष योगदान दिया गया। Post navigation आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखो की अवैध शराब पुलिस सुस्त-चोर मस्त और जनता त्रस्त, अब पेटलावद के इस गांव में चोरों ने 12 जगहों पर बोला धावा …