25 सितम्बर को भोपाल में होने वाले महाकुंभ को लेकर हुई मंडल बैठक, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन
आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
मंडल चंद्रशेखर आज़ाद नगर व बरझर मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन टाउन हॉल परिसर में किया गया। बैठक में भाजपा ज़िला अध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल, विधानसभा प्रभारी कल्याणसिंह डामोर, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
