आलीराजपुर। सोंडवा विकासखंड के ग्राम बेजड़ा दगड़ा फलिया से एक आदिवासी के घर से सोने के 240 सिक्के चुराने के आरोप में करीब एक माह से फरार चल रहे चार  थाना सोंडवा के पूर्व थाना प्रभारी विजय देवड़ा, आरक्षक सुरेश चौहान, राकेश डावर और आरक्षक विजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश व्यास ने इसकी पुष्टि की है। आज दोपहर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तार से पूछताछ के लिए पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *