आलीराजपुर। महिला से जबरदस्ती स्टाम्प पर अंगूठे लेने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बेजड़ा दगड़ा फलिया से चोरी हुए सोने के सिक्के के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरी एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर सरपंच पति सहित तीन लोगों पर की गई थी। मामले में आरोपी बनाए गए मकना, गिलदार, भायला व छेगा ने सोने के सिक्के के मामले को कमजोर करने के लिए फरियादी रमकुबाई और बाजारी बाई को जबरदस्ती कुक्षी ले जाकर स्टाम्प पर अंगूठे लगवाए थे। इसके बाद रमकुबाई ने ग्रामीणों के साथ सोंडवा पहुंचकर बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद सुबह होते होते अन्य तीन आरोपी भी पकड़े गए। एसपी राजेश व्यास ने बताया आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, उनकी रिमांड मांगी जाएगी। Post navigation बालिकाओं को गुड टच, बेड टच और महिला अपराध के संबंध में जागरूक किया महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा, फूल बरसाकर स्वागत किया