जितेंद्र वर्मा@ जोबट Live चोरों ने बनाया मोबाइल की दुकान को निशाना, कैश और लाखों रुपए के मोबाइल ले गए चोर दुकान के ताले तोड़कर चोर कैश और मोबाइल वह सामान ले गए। जोबट थाना से लगभग कुछ दूरी पर चोरों ने एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ डाले। चोर दुकान से कैश और मोबाइल वह सामान ले गए। फिलहाल चोरी हुए सामान और कैश का अंदाजा नहीं लगाया गया है। घटना आजाद रोड चौराहा की है। जोबट थाना परिसर से लगभग कुछ मीटर की दूरी पर एक मोबाइल की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात की गश्त का पुलिस दावा करती है उसके बावजूद भी लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हुसैन मोबाइल शॉप के मालिक बुरानी ने बताया की सुबह पास के दुकान मालिक इब्राहिम फोन आया की उनकी दुकान का शटर उठा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान के ताले टूटे हुए हैं और दुकान से कैश और लाखों रुपए के मोबाइल वह कुछ सामान गायब है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। अभी तक चोरी हुए सामान और कैश का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। Post navigation 24 घंटे में आबकारी विभाग की दूसरी बड़ी कार्यवाही, लाखो की अवैध शराब एवं वाहन किया जब्त.. भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर चौक के बोर्ड को लेकर विवाद , सोशल मीडिया पर चेतावनी का दौर