जितेंद्र वाणी, नानपुर
खंडवा-वड़ोदरा स्टेट हाईवे पर कुक्षी के भंवरिया व आलीराजपुर जिले के नानपुर टोल टैक्स पर फर्जी रसीद देने का मामला संज्ञान में आया है। इन टोल नाको पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। इससे बड़े घबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जहां पर एक ही टोल टैक्स पर दो अलग अलग रसीद दी जाती है। एक रसीद की सरकारी रिकार्ड में राशि जाती है व दूसरी रसीद खुद मैनेजर व अधिकारियों के द्वारा बंदरबाट की जाती है।
