भाजयुमो ने जिला मुख्यालय पर निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ो युवा हुए शामिल

0

झाबुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा निकाली विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।  झाबुआ जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा वाहन यात्रा भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें सैकड़ो युवा वाहनों पर तिरंगा झंडा हाा में लिए निकले। शहर में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हम रहे ना रहे तेरा वैभव अमर रहे जैसे नारे गूंजे। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा वाहन यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भुरिया, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बिट्‌टू सिंगार, महिला भोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता अजनार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय पोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल मंत्री राजू थापा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार, अतुल चौहान, जिला कार्यलय मंत्री मजेसिंह मकोड़िया, सह-कार्यालय मंत्री कांतिलाल परमार, जिला मंत्री अवि भावसार, मयंक राठौर, झाबुआ मंडल प्रभारी सैयद सोनू अली, झाबुआ मंडल अध्यक्ष लवेश सोनी, पिटोल मंडल अध्यक्ष विक्रम नायक, देवझिरी मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, कल्यानपुरा मंडल अध्यक्ष खुमान झनिया, रानापुर मंडल अध्यक्ष विश्वास जैन, बोरी मंडल अध्यक्ष नरपत वास्केला, पारा मंडल अध्यक्ष सुनिल निनामा, रामा मंडल अध्यक्ष मुनसिंह परमार, जिला सोशल मिडिया प्रमारी अजय पंचाल, विधानसभा सोशल मिडिया प्रभारी रविंद्र भुरा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मेड़ा, अर्पित मचार, हर्षवर्धन राठौर, आशीष भूरिया, अर्पण मिश्रा, राजा गामड़ के अलावा सैकडो भाजयुमों कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे। भाजयुमो द्वारा जिला मुख्यालय -के अलावा झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा व पेटलावद विधानसभा में भी जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.