आरिफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। गुरू पूर्णिमा क अवसर पर नवचेतना विस्तार केन्द्र में गुरू दीक्षा,यज्ञ,आरती व प्रसादी का आयोजन गायत्री परिवार के परिवाजक रामनरेश मिश्रा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गायत्री परिजनों पंडित रामनरेश मिश्रा द्वारा गुरू दीक्षा दी|पंडित मिश्रा द्वारा गुरू व गुरू दीक्षा का जीवन में महत्व बताया|गृहे-गृहे यज्ञ की श्रृंखला के तहत् प्रति माह के दूसरे रविवार को अपने-अपने घरों में सभी से नियमित यज्ञ आयोजन करने की बात कही। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,नेहा शाह,सीमा डावर,शिवानी पाठक,भावना गुप्ता,कविता वाणी,सुनिता सोनी,अनिता जोगचंद,नव चेतना विस्तार केंद्र के वरिष्ठ गायत्री परिजन बाबूलाल वाणी,महेश शाह,आनंद शाह,भावेश शाह,अमर सिंह अखाड़िया,भारतसिंह अजनार,हेमेन्द्र गुप्ता,कन्हैयालाल बसेर,सुभाष निगम,शरद सोनी,गणपतभाई,रतनभाई सहित नगर के कई गायत्री परिजन ने उपस्थित रहकर यज्ञ,आरती,प्रसादी का लाभ लिया। Post navigation नवनिर्मित भवन किड्स झोन का शुभारंभ किया मंडलम के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों ओर बूथ लेवल एजेंट की, विधायक पटेल ने दिया मार्गदर्शन