जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत रविवार रात युवक प्रकाश पिता लक्ष्मण निवासी मयाला स्कूल फलिया का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि रात में युवक ने 12 बजे अपने मोबाईल से स्टेटस डाला था। घर से कुछ ही दूरी पर सुबह काका मेहताब को लाश लटकी हुई दिखी। प्रकाश ड्रायवर का काम कर परिवार चलाता था। उसकी एक छोटी सी बच्ची भी है। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज किया है। पीएम जिला मुख्यालय पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *