आलीराजपुर। स्थानीय पटेल पब्लिक स्कूल में प्री प्रायमरी कक्षाएँ नर्सरी, एल.के. जी. एंव यू. के. जी. के लिये स्पेशल नवनिर्मित भवन किड्स झोन का शुभारंग किया गया। किड्स झोन में केवल तीन कक्षाएँ नर्सरी , एल. के. जी. एंव यू. के. जी. रखी गयी है। किड्स झोन बन जाने से विशेषकर छोटे बच्चों के लिये नई बिल्डींग बनाई गई है,जिसमें कलरफूल कक्षों का निर्माण किया गया है, एंव फर्नीचर एंव खेलों के सामान में नवीनतम साधनों का प्रयोग किया गया है। तीनों कक्षों में 3डी कलर का प्रयोग किया गया है एंव उनके पसंदीदा कार्टुनों को भी दीवाल पर उकेरा गया है। पिछले कुछ समय से बच्चों के लिये अलग स्थान की आवष्यकता थी जो अब जाकर पूर्ण हूई है। नवनिर्मित किड्सझोन का शुभारंभ पुष्पराज पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने छात्र एंव शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन महेश पटेल एंव अध्यक्षा श्रीमती सेना पटेल ने किड्स झोन का शुभारंग होने पर पालको और बच्चों को शुभकामनाएं दी। Post navigation अभा कांग्रेस के पर्यवेक्षक मोढवाडिया कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ सेक्टर-मंडलम प्रभारी एवं बीएलए की जोबट में 3 जुलाई को लेंगे बैठक गुरु पूर्णिमा पर नव चेतना विस्तार केंद्र में गुरु दीक्षा, यज्ञ, आरती, प्रसादी का आयोजन हुआ