झाबुआ जिले के मेघनगर में कल रात आवास कालोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है .. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मेघनगर टीआई T S डावर ने बताया कि मृतक युवक रितेश डामोर ओर आरोपी युवक राजु मेड़ा एक सामाजिक कार्यक्रम में कहीं गये थे और वहां दोनो की नोंक-झोंक हो गयी जिसके बाद राजु पहले मेघनगर आ गया और चाकू लेकर रितेश डामोर के आने का इंतजार करने लगा ..जैसे ही रितेश डामोर आवास कालोनी पहूंचा वैसे ही राजु मेड़ा ने उस पर हमला कर दिया .. रितेश डामोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी पुलिस ने आरोपी राजू डामोर को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का केस है बाकी जानकारी पुलिस जांच के बाद देगी। Post navigation मध्यप्रदेश वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष माधौसिंह डावर ने किया झाबुआ का दौरा, आगामी मानसून को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की एमपीपीएससी में संचालक वित्त विभाग पद पर छोटे से गांव की बेटी सोनिका डामोर का हुआ चयन