नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk 

मध्यप्रदेश वन विकास निगम मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री माधौसिंह डावर आज एक दिवसीय झाबुआ जिले के दौरे पर थे, कैबिनेट मंत्री डावर का वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्प  भेंट कर स्वागत किया गया।

झाबुआ के सामाजिक वानिकी परिसर रेस्ट हाउस वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से बैठक कर आगामी मानसून को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण में पीपल के पौधे लगाए गए। डावर ने अधिकारियों को स्मृति स्वरूप आम के पौधे दिए । पौधा रोपण के दौरान स्थानीय नर्सरी प्रभारी रेंजर मुजाल्दा से पौधों को पेड़ में तब्दीली तक सुरक्षित रखने की बात कही। पौधा रोपण कार्यक्रम के बाद डावर ने विभगीय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक कर आगामी मानसून को लेकर चर्चा की गई। बैठक में झाबुआ एसडीओ प्रदीप कछावा , सामाजिक वानिकी एसडीओ सुनील सुलिया, रेंजर झाबुआ हरिशंकर पांडे, सामाजिक वानिकी हरिकरण पटेल, रेंजर सामाजिक वानिकी भरसिंग कराड़ी, सामाजिक वानिकी रेंजर सुनील मुजाल्दे, सामाजिक वानिकी रेंजर पैट्रिक रावत, नन्नूसिंह मेडा, दीपक राठौड़, इरफान खान एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *