मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे के बाहरी क्षेत्र आम्बुआ-जोबट तिराहे पर नवनिर्मित चबूतरे पर विराजित की गई  राणा पूंजा भील के गाता का अनावरण 1 जून गुरुवार को किए जाने के समाचार मिले हैं।

मिली जानकारी भील सेना के  प्रमुख शंकर सिंह बामनिया तथा प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल के अनुसार वीर शिरोमणि राणा पूंजा भील की गाता (मूर्ति) को जोबट तिराहे के पास नवनिर्मित चबूतरे पर कार्यकर्ताओं ने अभी रखा हुआ है जिसे सफेद परिधान (वस्त्र) से ढका गया। 1 जून को आदिवासी समाज के गुरु भंवरलाल परमार तथा भील प्रदेश संयोजक मांगीलाल निनामा तथा भील समाज के कई वरिष्ठों की मौजूदगी में गाता (मूर्ति) का अनावरण 1 जून को किया जा रहा है इस कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु समाज जनों को आमंत्रित किया जा रहा है एक अनुमान के मुताबिक हजारों की संख्या में भील समाज के अलीराजपुर, झाबुआ, समीप प्रदेश गुजरात से नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *