आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय कर्मचारीयों के साथ मारपीट करने ओर जान से मारने की धमकी देने पर संजय चंगोड सचिव ग्राम पंचायत बडा खुटाजा, दिनेश परमार रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बडा खुटाजा ने मारपीट की घटना व जान से मारने की धमकी को लेकर पुलिस चौकी प्रभारी बरझर 7 मई को दिया था आवेदन। मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर ने जनपद पंचायत सीईओ रविन्द्र गुप्ता को सौपा ज्ञापन। आवेदन में बताया है कि जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर स्थित बड़ा खुटाजा पंचायत में पदस्थ सचिव संजय चंगोड सचिव ग्राम पंचायत बडा खुटाजा में सचिव तथा रोजगार सहायक दिनेश परमार रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बडा खुटाजा में रोजगार सहाकय के पद पर पदस्थ है। शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अन्तर्गत प्रदत आवास का की प्रगति हेतु जियो टेंग करना होता है। ऐसी स्थिती में दिनांक 06 मई 2023 को उक्त सचिव संजय चंगोड एवं रोजगार सहायक दिनेश परमार ग्राम पंचायत बडा खुटाजा के तडवी फलिया के जियो टैग हेतु गए थे उस दौरान आरोपियों ने बिना किसी गलती के उनके साथ मारपीट की है। तथा शासकीय कार्य में बाधा डाली व जान से मार डालने की धमकी दि गई। उक्त कर्मचारी संजय चंगोड एंव दिनेश परमार को जान का खतरा है। उक्त बात का मध्यप्रदेश पंचायत सचिव-रोजगार सहायक संघ जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर विरोध करता है। साथ ही आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की गई। Post navigation दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करें तो आसानी होगी भाजपा थांदला मंडल ने की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत