नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk झाबुआ जिले की पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष के पति योगेश गामड़ पर पेटलावद पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है, शिकायतकर्ता महिला पेटलावद थाना क्षेत्र के समीपस्थ एक गांव में ही निवास करती है, पीड़िता ने बताया कि आरोपी 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था, बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद आज पीड़िता पुलिस थाना पेटलावद पहुंची और आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया। एक महिला द्वारा योगेश गामड़ नामक व्यक्ति द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, महिला की शिकायत पर आरोपी योगेश गामड़ पर धारा 376, 376 -(2) (n),506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश जारी है। सोनू डावर SDOP पेटलावद Post navigation ड्रग्स के दो सौदागरो को कोतवाली पुलिस की गिरफ्तार समोई बाबा डूंगर के रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन की मौत