आम्बुआ। अलीराजपुर जिले में मानवाधिकार परिषद का गठन किया जाने हेतु इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गिरी द्वारा जिले के आजाद नगर (भाबरा) निवासी वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी यशवंत जैन को मानवाधिकार परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उसी के साथ ही जिले के कस्बा आम्बुआ के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा को जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अति शीघ्र जिले में मानवाधिकार परिषद की कार्यकारिणी के अतिरिक्त तहसील एवं विकासखंड स्तर पर सदस्यों को जोड़ें जाना सुनिश्चित किया गया है इस नियुक्ति पर यशवंत जैन अध्यक्ष तथा जगराम विश्वकर्मा उपाध्यक्ष को कस्बा आम्बुआ पत्रकार संघ अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, गजेंद्र सिंह रावत, असलम मकरानी, हुसैन बोहरा, साजिद शेख, मयंक विश्वकर्मा, सरपंच रमेश रावत, डॉ. राजेंद्र सिंह राठौर, भरत माहेश्वरी, संतोष राठौड़, हुसैनी भाई, हुसैन नजमी, थानसिंह भयडिया, हासिम अली, नवाब खान, दीपक परिहार, हकीम भाई, सुरेश वाणी, गोपाल राठौड़, सुनील चौहान, वैभव जाधव, विशाल माहेश्वरी, दिलीप सिंह ठाकुर, राकेश राठौड़ आदि ने हार्दिक बधाई दी। Post navigation एक दिन के अंतराल में बोहरा एवं मुस्लिम जमातो ने ईद मनाई अचानक मौसम बिगड़ा, तेज आंधी, पानी के साथ बिजली तड़क कर महुआ के पेड़ पर गिरी