जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक दी गई। सिवय्या खाकर मुंह मीठा किया गया। 

पुराने बस स्टैंड स्थित नूरी मस्जिद में कारी हसमत रजा द्वारा शुक्रवार शाम को समाज जन को नमाज अदा कर चांद के दीदार होते ही शनिवार सुबह ईद मनाने का ऐलान किया गया। सुबह से सभी समाज जन व बच्चे खुशियों के साथ मस्जिद चोक से जुलूस के रूप में ईदगाह पर पहुंचे । जंहा सामूहिक नमाज अदा करने के साथ  बुजुर्गो की कब्र पर याद में फतेहा पढ़ी गई। ईदगाह से ही जुलूस के रूप में लौटने पर बड़ चौक पर वाणी समाज द्वारा ठंडा पानी, चाक लेट, व फूलो से उनका स्वागत किया व एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी गई। इस अवसर पर समाज  केंद्रीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाणी , प्रकाश चंद्र वाणी, राजेंद्र वाणी एडवोकेट ,जीतेंद्र वाणी, डॉक्टर रजनीकांत,  घोटू, प्रवीण वाणी, देवेद्र आर वाणी , राजेन्द्र एस वाणी, देवेन्द्र शुभम्, अनिल सिद्ध आदि समाजजन उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *