जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में कल रात में 108 एम्बुलेंस को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर से टोल प्लाजा के आगे ग्राम राजावट में रविवार रात को 1:00 बजे डिलीवरी केस ले जा रहे 108 एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। एमबुलेंस चालक जितेन ने बताया कि कंटेनर चालक तेज रफ्तार से 108 के ऊपर आ रहा था। मैंने समझदारी दिखाते हुए 108 में बैठी डिलीवरी पेशेंट को बचाया। घटना के बाद महिला को जननी एक्सप्रेस बुलाकर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। नानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि वाहन को अभी तक घटनास्थल से नहीं हटाया गया। Post navigation युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन-3 कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, भीषण गर्मी और लू के कारण झाबुआ और आलीराजपुर जिले की सभी स्कूलों के समय में बदलाव, अब यह रहेगा स्कूलों का समय..