आलीराजपुर । क्षेत्रीय विधायक निवास पर सोमवार को युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल सीजन-3 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश युवा कांग्रेस की झाबुआ-अलीराजपुर की प्रभारी आकांक्षा बघेल द्वारा किया गया | कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई सहित बड़ी संख्या मे युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे |
युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकांक्षा बघेल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह युवा कांग्रेस का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं, जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं। उन्होंने कहा की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही हैं, इस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी, लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। विधायक मुकेश पटेल ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज देश बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसानो की समस्याओ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं, किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दों से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को हवा देने का काम करती हैं, ऐसे में प्रतियोगिता का सीजन -3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने विश्वास जताया कि अलीराजपुर जिले से हजारों युवा इस कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम में सोंडवा जनपद अध्यक्ष ऊषान गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, संगठन प्रभारी खुर्शीद दिवान, मंडलम अध्यक्ष धनसिंह चौहान,आईटी सेल जिलाध्यक्ष मनीष चौहान,राहुल ठकराव, सोनू वर्मा, आकाश उपाध्याय, ईरफान मंसूरी, जीतू अजनार लालू चौहान, विदेश पटेल, कमलेश कलेश सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *