झाबुआ . बीती रात ग्यारह बजे के बाद जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर से सरकारी बेड को एक रिक्शा मे डाल कर ले जाने की कोशिश करते पकडे जाने का मामल सामने आया है . जानकारी के अनुसार रात को जब अस्पताल परिषर मे रहने वाले कुछ लोग वहां पर घूम रहर थे तो उन्हें एक रिक्शे मे ट्रामा सेंटर से एक बेड को रिक्शा मे रखकर ले जाते हुए दिखाई दिए तो उन्हें शक हुआ की रात मे पलंग कहा ले जा रहे है पूछताछ करने पर रिक्शा चालक ने गोल माल जवाब दिया तो उन्होंने एक कर्मचारी द्वार बुलवाकर पलंग ले जाने की बात भी कही जिस पर उन्होंने इसकी सुचना अस्पताल प्रबंधन को दी . सुचना मिलने पर जब आर एमओ सावन सिंह चौहान मोके पर पंहुचे तो उन्हें जानकारी मिली की सिटी स्केन विभाग मे पदस्थ आउट सोरशेष कर्मचारी द्वारा यह पलंग रिक्शे मे डालकर ले जाया जा रहा था जिसकी कोई सुचना अस्पताल प्रबंधन को नहीं थी. इसलिए उन्होने पुलिस को सुचना दे दी, लेकिन अस्पताल के कर्मचारी द्वारा इस प्रकार से शासकीय सामान को ले जाना कई सवाल खडे कर रहा है वही इससे पहले भी अस्पताल परिषर से रात मे सामान ले जाने की चर्चाए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *