थांदला। बायपास चौराहे पर नगर परिषद थांदला द्वारा नवनिर्मित नगर के मध्य SDRF योजना अनतर्गत वार्ड क्रमांक 01 में पुराना नगर पालिका कार्यालय के समीप 29.70 लाख के नविन पुलिया का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, अध्यक्षता भाजपा अ ज जा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर, विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव,भाजपा नेता विश्वास सोनी, श्यामा ताहेड़ , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, अनिल भंसाली, सचिन सोलंकी, गगणेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। करीब 29.70 लाख रूपए की लागत से बना यह पुलिया विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्कूल आदि तक पहुंचने के मुख्य मार्ग का हिस्सा है।
