पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भोपाल पहुंचे माधोसिंह डावर, पंडितजी के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लिया
आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
चंद्रशेखर आजाद नगर मंडल में अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुणयतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंत्योदय व एकात्म मानवाद की परिकल्पना को निरन्तर साकार करने की प्रेरणा लेते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं मप्र वन निगम मंडल के अध्यक्ष माधोसिंह डावर ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
मध्यप्रदेश वन निगम मंडल अध्यक्ष व राज्य कैबिनेट मंत्री माधोसिंह डावर व नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर अध्यक्ष निर्मला डावर ने भोपाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने वहां अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुणयतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंत्योदय व एकात्म मानवाद की परिकल्पना को निरन्तर साकार करने की बात कही।
इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद नगर में भी आयोजन हुआ। यहां श्रद्धांजलि बैठक में जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंघ की स्थापना की आवश्यकता व जनसंघ से वर्तमान भाजपा तक की स्थिति पर चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी देते हुए पंडितजी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर ने पंडित उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर निरन्तर गतिमान रहने की बात कही। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय जायसवाल ने संगठन कि महत्ता बताते हुए संगठन के लिए विपरीत परिस्थिति में अपना सर्वस्व दे कर सहज व सरल भाव से कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा हमें हमारे पितृ पुरुषों के तप, त्याग व बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।
Video Player
00:00
00:00