आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम संदा के कटारा फलिया में एक ग्रामीण के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग ग्रामीण दीता पिता खेमा के यहां शुक्रवार दोपहर करीब 2.10 बजे लगी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर चंद्रशेखर आजाद नगर से नगर परिषद का फायर ब्रिगेड भी पहुंचा। हालांकि तब तक आग बढ़ चुकी थी। Post navigation मप्र वन निगम मंडल अध्यक्ष बनने पर सकल व्यापारी संघ ने डावर का किया अभिनंदन वनों को न काटते हुए आजीविका का साधन बनाएं : माधोसिंह डावर