जंगल में तेंदुए का शव मिला, दो तेंदुए की बीच हुई लड़ाई में एक की जान जाने का अंदेशा

0

इरशाद खान, बरझर

ग्राम पंचायत रिंगोल के केलकुआ में एक तेंदुए का शव मिला। तेंदुए की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है दो तेंदुओं की आवाज सोमवार रात को आ रही थी। संभवत: दोनों के बीच लड़ाई हुई और एक की मौत हो गई। हलांकि तेंदुए के शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं है। शव किसान विक्रम पिता गोकुल केमकान के पास मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। आलीराजपुर एसडीओ एसएस ओहरिया व आजाद नगर रेंजर संदीप रावत अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। तेंदुए के शव को पीएम के लिए आलीराजपुर ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.