बड़ी खट्टाली। ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के उपसरपंच शुभम मेहता के पिता एवं क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधि रमेश मेहता के छोटे भाई श्री महेश मेहता का मंगलवार रात्रि को असामयिक निधन होने से पूरे कस्बे में वह आसपास के ग्रामीण अंचलों में शोक की लहर छा गई महेश मेहता एक मिलनसार एवं समाज सेवा मैं निरंतर आगे रहते थे ।

मेहता की शव यात्रा पूरे कस्बे में होती हुई मुक्तिधाम पहुंची जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित थे मुक्तिधाम में शोक सभा के दौरान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि महेश मेहता की अल्पायु में निधन होना वास्तव में मेहता परिवार के लिए एक बहुत बड़ी छती है इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा के नेता विशाल रावत ने कहा कि महेश मेहता मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे उनके निधन से मेहता परिवार को बहुत बड़ी क्षति हुई है इस दुख की घड़ी में हम सब मेहता परिवार के साथ है श्रद्धांजलि सभा को ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर भाजपा नेता  मदन लड्ढा थांदला के श्री भरत भंसाली एवं नगर पालिका अलीराजपुर के विपक्ष के नेता एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सेन एवं घनश्याम राठौड़ ने श्रद्धांजलि देते हुए मेहता के काजू की सराहना की जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत एवं अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी दूरभाष पर मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक श्री कांतिलाल भूरिया ने महेश मेहता के निधन पर दूरभाष से शोक व्यक्त किया एवं मेहता परिवार को ढाढस बंधाया। शोक सभा में जोबट, झाबुआ, थांदला, लिमडी, आलीराजपुर, कुक्षी, राजपुर, खरगोन सहित गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आदि स्थानों से समाजजनों व मिलने वालों ने एवं रिश्तेदारों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *