विजय मालवी

बड़ी खट्टाली ।  बुधवार को शाम 07 बजे कार्तिक पूर्णिमा (देवदिवाली)के पावन पर्व पर एक दिन बाद चूंकि पूर्णिमा पर ग्रहण था इसलिये समस्त ग्रामवासियों द्वारा हथिनी नदी के शिव घाट पर दीपदान का आयोजन रखा गया। जिसमें ग्राम के युवा साथियों द्वारा शिव घाट की साफ सफाई कर रंग बिरंगी रंगोली बनाकर शिव घाट को सजाया गया। 

इस आयोजन में समस्त ग्राम वासियों द्वारा 1111 दीप प्रज्वलित किए गए तत्पश्चात चारभुजा मंदिर के पुजारी के सुपुत्र प. लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा माँ हथनी मैय्या का मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया गया। प. लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के इस पर्व पर दीपदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है एवं परिवार में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा हथनी मैय्या के जल में दीप प्रवाहित किए गए व समस्त श्रद्धालुओं द्वारा हथनी मैय्या को चुनरी ओढ़ाकर महाआरती उतारी गई व हथनी मैय्या को लगाए गए छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया गया।

कार्तिक पूर्णिमा का यह आयोजन इस वर्ष एक दिन बाद मनाया गया चुकि इस वर्ष पूर्णिमा पर ग्रहण का असर था। ग्राम के सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा इस आयोजन को बहुत धूमधाम से मनाने में सहयोग रहा और बड़ी सफलता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *