बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी प्रदेश भर में शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश स्थापन दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश भर में स्थापना दिवस के रुप मे कार्यक्रम किये जाने है जिसके अंतर्गत रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी की सीनियर बालक छात्रावास में भी झंडा वंदन कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर एवं ग्राम पंचायत सरपंच रमेश भुरजी डामोर ने कार्यक्रम में बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर अपने स्कूल, छात्रावास के साथ गांव और माता पिता का नाम रोशन करने का कहा गया ओर बच्चों के पेरेंट्स को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का कहा गया। इस कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक पारसिंग पचाया, स्थापना प्रभारी दिनेश टांक, जनशिक्षक कन्यालाल बामनिया ,गायत्री खरड़वाडिया, सोहाना शेख,मोना मावी, अनिता दोहरे, दर्यावसिंग राठौड़,कमलेश तिवारी,टिकूसिंह मोहनिया,अशोक कुमार सिंह ,सोबान डामोर एवं समस्त बच्चों के साथ पालकजन उपस्थित रहे। Post navigation हाईस्कूल परिसर में मनाया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस जिस आरओ का शुभारंभ सांसद ने किया था वह धूल खा रहा