सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी ग्राम पंचायत खरडू बड़ी 18 दिसंबर 2021 को राशि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 10 से 15 लाख की लागत से बनाया गया आरओ वाटर कूलर का शुभारंभ झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंग डामोर ने किया था। जो कई माह से धूल खा रही है। जिसकी आज तक ना तो कंपनी द्वारा कोई व्यक्ति इसकी सुध लेने आया नहीं कोई ऑपरेटर इस ओर देखने आया।आप को बता दे कि इस आरओ वाटर कूलर की वैधता 15 साल की थी जिसमे कहा गया था कि इसमें कुछ खराबी आती है तो कंपनी द्वारा इसे रिपेयरिंग किया जाएगा लेकिन आज कई माह से यह आरओ वाटर कूलर धूल खा रहा है जिस ओर कोई ऑपरेटर या कंपनी की तरफ से कोई देखने नहीं आया ओर नही इसकी सुध ली जा रही है। एक साल के अंदर ही आरओ वाटर कूलर धूल खा रहा है। रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर ने बताया की इस आरओ वाटर कूलर का शुभारंभ सांसद गुमानसिंग डामोर ने 18 दिसंबर 2021 में किया था और यह कंपनी बेंगलुरु की है लेकिन आज करीब 4 माह से ज्यादा समय से यहां आरओ वाटर कूलर बंद पड़ा है धूल खा रही है जिसकी सूचना कंपनी वालो को दी गई जिसके बावजूद कोई सुध नहीं ले रहे है मेरा कंपनी वालो से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इसे चालू किया जाए ताकि लोगो को आरओ का पानी मिल सके। Post navigation मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया रबी फसल आते ही बिजली की समस्या सुनी, सिंचाई के लिए हो रहे परेशान