बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी पूरे प्रदेश में आज 1 नवम्बर को 67वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी की हाईस्कूल परिसर में भी एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन माँ सरस्वती के फोटो पर माला अर्पण कर किया गया। साथ ही अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। जिसमें रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, ग्राम पंचायत सरपंच रमेश भुरजी डामोर,स्कूल के संकुल प्रभारी शंकरसिंह राठौड़, स्थापना प्रभारी दिनेश टांक, जनशिक्षक कन्यालाल बामनिया, कैलाशचंद्र पाटीदार, गायत्री खरवड़िया, मोना मावी, दर्यावसिंग राठौड़, सोहना शेख एवं समस्त स्टॉफगण उपस्थित रहे। Post navigation मानगढ़ धाम के लिए रवाना हुए युवा, हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया