मेघनगर @लोहित झामर मुखबिर की सूचना पर मेघनगर पुलिस ने एक युवक गांजा जप्त किया है। जानकारी के अनुसार थाना मेघनगर पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आवास कालोनी का रहने वाला विजय पिता चतरसिंह बोडाना उम्र 32 साल एक प्लास्टिक की थैली मे गांजा लेकर अपने घर आवास कालोनी प्राथमिक विघालय रेलवे कालोनी के पास आने वाला है । मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी टी.एस. डावर के निर्देशन मे पुलिस बल रवाना होकर आवास कालोनी पहुचा जहाँ एक व्यक्ति रेलवे फाटक , प्राथमिक विघालय के पास हाथ मे थैली लेकर आते दिखा जो पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिसे हमराह बल के द्वारा पकडा व उसके द्वारा हाथ मे ली थैली को चेक करते उसमे मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया उपरोक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम विजय पिता चतरसिंह बोडाना उम्र 32 साल निवासी आवास कालोनी का होना बताया आरोपी से मादक पदार्थ गांजा कुल 770 ग्राम किमती 7000 रुपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 445/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है । जप्त मादक पदार्थ — एक प्लास्टीक की थैली मे 770 ग्राम गांजा किमती 7000 रुपये । आरोपी का नाम :- विजय पिता चतरसिंह बोडाना उम्र 32 साल निवासी आवास कालोनी मेघनगर सराहनीय कार्य मे योगदान – अवैध गांजा जप्त करने व आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरी.टी.एस. डावर , उप निरी. दिलीप सिंह गौर , उप निरी. नवलसिंह बघेल , सउनि उमेश मकवाना , प्र.आर. 225 राकेश गिरवाल , प्र.आर. 492 रायसिंह , आर. 427 राजेन्द्र , महिला आर. 627 रेखा , प्र.आर. ३22 रविन्द्र, आर. 44 अर्जून कटारा का सराहनीय योगदान रहा है । Post navigation नशामुक्ति अभियान चलाकर दिलाई शपथ मेघनगर और अगराल के बीच भीषण हादसा, एक की मौत, एक गंभीर