आलीराजपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जोबट विधानसभा से दीपक भूरिया को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भोपाल मे कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपक भूरिया को 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने के लिए PCC का डेलिगेट बनाया गया है। दीपक भूरिया 17 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव मे हिस्सा लेंगे। देखा जाये तो 2023 मे विधानसभा चुनाव होना तो निश्चित ही है जिसे देखते हुए कही ना कही जोबट विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दीपक भूरिया का राजनेतिक कद बढ़ाया है। दीपक भूरिया भी अपनी जमीनी पकड़ बनाए हुए है। लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र मे दोरा कर रहे है। Post navigation आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता को स्मोर्ट फोन का वितरण किया शासन का ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं के सशक्तिकरण का मिशन हैं : माधोसिंह डावर