झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः कांग्रेस में जारी बदलाव के दौर के बीच निर्मल मेहता ने रविवार को झाबुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। निर्मल मेहता को शांतिलाल पडियार की जगह अध्यक्ष बनाया गया है। एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें अध्यक्ष बनाने का एलान जारी किया। इस घोषणा के एक दिन बाद ही निर्मल मेहता ने पद संभाल लिया।

रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुए एक आयोजन में नए अध्यक्ष निर्मल मेहता का स्वागत किया गया। वहीं निवृतमान अध्यक्ष शांतिलाल पडियार को भी विदाई दी गई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे। भूरिया ने नए अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Nirmal Mehta

भूरिया ने इस मौके पर सरदार पटेल को भी अलीराजपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया। हालांकि, एक दिन पहले ही सरदार पटेल ने बकायदा प्रेस कान्फ्रेंस कर खुद को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *