मेघनगर, एजेंसीः अभी तक फिल्मों में यह काफी दिखाया जाता रहा है कि रेलवे पटरी पार करते वक्त अचानक पटरियों की दिशा चेंज कर दी जाती है जिसमें पैर फंस जाता है। रील लाइफ में तो अमूमन जिस भी अदाकार का पैर फंसा जाता है उसकी जान बच जाती है लेकिन रियल लाइफ में एक शख्स इसी तरह के हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठा। दिल्ली मुंबई रेलवे रूट का है। यहां पटरी पार करने के दौरान मेघनगर में रहने वाले संजू पिता ईश्वर का पांव पटरी में फंस गया। माना जा रहा है कि पैर फंसने की वजह से संजू वहां से गुजरने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे की वजह से मौके पर ही संजू की मौत हो गई। माना जा रहा है कि संजू जब रेलवे पटरी पार कर रहा था इस दौरान केबिन से की ओर से पटरियो का डायरेक्शन चेंज किया जाने लगा और संजू का पैर पटरी में फंस गया। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation भूरिया का शनिवार को डबल धमाका, सरदार पटेल के बाद निर्मल मेहता को भी अध्यक्ष बनाने में सफलता निर्मल मेहता ने ग्रहण किया पदभार, भूरिया पहुंचे स्वागत करने