गौरव कटकानी, कालीदेवी रोटला रोड स्थित मटन की दुकान हटवा कर अन्य जगह पर लगवाने के लिए सकल जैन श्री संघ के युवाओं ने मिलकर तहसीलदार सुनील डावर को ज्ञापन सौंपा। संबंधित दुकान संचालक आवासीय क्षेत्र में बिना किसी पर्दे के खुले में ही मिशन स्कूल के मेन गेट के पास ही अपनी दुकान संचालित कर रहा है। ज्ञापन में कहा यदि वहां से दुकान नही हटती है तो वे इसके खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात से अवगत करवाएंगे। तहसीलदार ने युवाओं को आश्वाशन दिया कि वे जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का निराकरण करेंगे । आवेदन देने में गौरव कटकानी ( सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष कालीदेवी), विनय राणावत (पंच वार्ड क्र. 14 ), जितेंद्र जैन (भा.ज.यु.मो मंडल मीडिया प्रभारी), संदीप जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि), मितेश जैन, राहुल राणावत आदि मौजूद थे । Post navigation पर्युषण पर्व के दौरान मना महावीर जन्म कल्याणक, वरघोड़ा निकाला गया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर हुई चर्चा