गौरव कटकानी, कालीदेवी 17 अक्टूबर को कालीदेवी के नवागत थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत द्वारा थाना परिसर में आगामी त्यौहार दीपावली एवं गाय गोहरी को देखते हुए शांति समिति की बैठक रखी। जिसमे गांव के सरपंच , गणमान्य नागरिक , पत्रकार और आस पास के गांव के सरपंच , तड़वी शामिल हुए। थाना प्रभारी द्वारा सभी से अपील की गई की आगामी त्यौहार शांति पूर्वक तरीके से मनाए। किसी प्रकार का कोई विवाद ना करे इसी के साथ साथ थाना प्रभारी ने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत भी सभी को समझाइश दी। कोई भी नशा करने के बाद वाहन ना चलाए । वहा उपस्थित समस्त नागरिकों ने भी अपनी अपनी समस्या थाना प्रभारी के समक्ष रखी जिसमे विशेष कर यातायात , आवारा तत्व , समस्त प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक, खुले में हो रहे मांस विक्रय पर रोक आदि । थाना प्रभारी द्वारा सभी को आश्वासन दिया गया की वे जल्द से जल्द सारी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे । Post navigation कालीदेवी जैन श्री संघ के युवाओं ने मटन की दुकान हटवाने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पुलिस ने चोरी गई 2 पानी की मोटर सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार