अर्पित चोपड़ा, खवासा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने मत का उपयोग करने को लेकर खवासा में उत्साह दिखाई दे रहा है। उत्साह के साथ खवासा के पांचों मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। खवासा में कुल 3381 मतदाता है जिनमे 1706 महिला, 1674 पुरूष और 1 अन्य शामिल है। मतदान केंद्र क्रमांक 167 पर 356 महिला, 356 पुरूष कुल 712 मतदाता, मतदान केंद्र क्रमांक 168 पर 301 महिला, 297 पुरूष कुल 598 मतदाता, मतदान क्रमांक 169 पर 386 महिला, 381 पुरूष, 01 अन्य कुल 786 मतदाता, मतदान केंद्र क्रमांक 170 पर 312 महिला, 327 पुरूष कुल 639 मतदाता, मतदान केंद्र क्रमांक 171 पर 351 महिला, 313 पुरुष कुल 664 मतदाता है।
