सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में श्री जयंत सेन राम विहार धाम का उद्घाटन पुण्य सम्राट के पट्टधर पूज्यश्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. एवं साधु साध्वी मंडल के साथ पीपलखूंटा के महंत श्री दयाराम जी महाराज एवं सेमलिया के श्री कानुजी महाराज ने किया। ग्राम खरडू बड़ी के उमरिया फाटक से बैंड बाजो के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो श्री जयंतसेन राम विहार धाम पर पहुँची। इसके बाद श्री जयंतसेन राम विहार धाम का उद्धघाटन किया गया। पश्चात समस्त ग्रामीणजन को महाराज द्वारा प्रवचन दिए गए। शांतिलाल राठौड़, अमरसिंग राठौड़, श्रीमति राजेश्वरी बेन राठौड़ एवं भारतसिंह राठौड़ द्वारा एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी की व्यवस्था कर वितरण की गई। जिसमें पेटलावद विधानसभा के विधायक वालसिंग मेड़ा, बीजेपी जिला महामंत्री सोमसिंग सोलंकी, रूपसिंग डामोर, भारतसिंह राठौड़, कोमल डामोर, छापरी सरपंच कमता डामोर, प्रकाश रांका, ग्राम पंचायत खरडू बड़ी के सचिव प्रकाश सोलंकी, पंचायत सदस्य प्रेमसिंग डामोर, रमेश भुरजी एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे। Post navigation गुमशुदा व्यक्ति की 12 दिन बाद ख़ाकडे के पेड़ के पास लाश मिली पीएचई विभाग द्वारा लाखों खर्च करने के बावजूद पानी की किल्लत से परेशान हो रहे है ग्रामवासी