बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ आज शारदा विघा मंदिर में नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा एक दूसरे को स्नेह रंग लगाकर होली उत्साव बडी धूमधाम से मनाया गया। होली उत्सव की तैयारिया विगत दो दिनों से चल रही थी। जिसमें बच्चों ने स्वयं परिसर में स्थित टेसु के फुलो से प्राकृतिक रंगो का निर्माण किया। साथ ही नृत्य् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में माही कानूनगो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही बच्चों को होली मनाने का कारण बताया गया। संस्था प्राचार्य दीप शिखा तिवारी एवं उप प्राचार्य मकरंद आचार्य के निर्देशन में उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न। संस्था संचालिका श्रीमती किरण शर्मा ने सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ को बधाई दी। Post navigation सरकारी संख्या के साथ महज औपचारिकता बनकर रह गया झाबुआ उत्सव पिटोल के भगोरिया मैं मेला क्षेत्र में रहा उत्साह बाजार राह सुना, दोनों राजनीतिक दलों ने निकाली भगोरिया में गैर