रीतेश गुप्ता@ थांदला

जिले में कोरोना ने फिर से अपना खाता खोल दिया है, झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र में दो कोरना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से एक महिला है एवं एक पुरुष है। प्राप्त जानकारी अनुसार थांदला के पलवाड क्षेत्र की एक महिला एवं दौलतपुरा क्षेत्र का एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। महिला या पुरुष को टीका लगा है या नहीं एवं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। पॉजिटिव आने के साथ ही प्रशासन हरकत में आ गया है । स्वास्थ्य अमला , कोरोना इस क्षेत्र में पेर ना पसार सके इस हेतु पॉजिटिव मरीजों के उपचार एवं उनके परिजनों एवं आसपास रह वासियों के सैंपल लेने हेतु टीम बनाकर भेजने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *