हम काली बनेंगे दुर्गा बनेंगे महिलाओं को कमजोर ना समझे: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल

0
मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ
प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं यह प्रदेश महिला उत्पीड़न में अग्रणीय बना हुआ है प्रदेश सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं कर रही है कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को सम्मान मिलता रहा है हमारी पार्टी ने महिलाओं को राजनीति में 50% आरक्षण दिया महिलाओं के हित की लड़ाई हम लड़ेंगे और वक्त आया तो हम काली और दुर्गा भी बनेंगे तथा महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का संहार करेंगे।
उक्त विचार आज 24 सितंबर को आंबुआ में आयोजित महिला जन आक्रोश सम्मेलन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल ने मंच से हजारों की संख्या में ठसा -ठस भरे मैदान में पूरे जोश और आक्रोश में व्यक्त किए उन्होंने अलीराजपुर जिला तथा जोबट विधानसभा में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की तथा उपस्थित मातृशक्ति से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में वे कांग्रेस को जीत दिलाएं कार्यक्रम में श्रीमती सेना पटेल ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित महिला जनसमूह को आदिवासी भाषा में संबोधित करते हुए अपनी बात रखी इसके बाद पूर्व विधायक तथा राज्य मंत्री रही श्रीमती सुलोचना रावत ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जोबट विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जिताने की अपील की कार्यक्रम को श्री कमरू अजनार, श्रीमती शोभना उॅकार, के बाद जिला कांग्रेश अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने संबोधित करते हुए जिले के बिक रही अवैध शराब पर त्वरित रोक लगाने की मांग के साथ ही आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी उन्होंने भोपाल में युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज का उल्लेख करते हुए उसकी भी निंदा की कार्यक्रम को अलीराजपुर विधायक श्री मुकेश पटेल ने अपने सारगर्भित भाषा में प्रदेश सरकार को घेरा इसके बाद सुश्री विनीता पाठक ,डॉ विक्रांत भूरिया ,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा परमार ,विधानसभा प्रभारी श्री रवि जोशी ,डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधौ, श्री कांतिलाल भूरिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के पूर्व कस्बे में महिलाओं द्वारा अतिथियों के साथ रैली निकाली गई सभा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. श्रीमती जमुना देवी व जोबट विधायक सुश्री स्व. कलावती भूरिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया अतिथियों का स्वागत श्री महेश पटेल ,श्री मुकेश पटेल, श्रीमती सेना पटेल ,श्रीमती मनीबाई अजनार, आदि ने आदिवासी संस्कृति के प्रतीक चिन्ह तीर कमान ,झूलडी तथा बॉस की पाटी देकर किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ओम राठौड़ एवं सुश्री आदिति देवेस कर ने तथा अमान पठान ने आभार व्यक्त किया
Leave A Reply

Your email address will not be published.