झाबुआ। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने थांदला ब्लाक के ग्राम गोरियाखांदन एवं ग्राम परवलिया में चोपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएॅ सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने ग्रामीणो से पूछा कि राशन मिलता है या नहीं, आंगनवाडी रोज खुलती है या नहीं, बंटवारे, नामांतरण के प्रकरण तो लंबित नहीं है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं, पेयजल की कोई समस्या तो नहीं है। पेंशन सभी को मिलती है या नहीं मुख्यमंत्री, इंदिरा आवास, कपिल धारा कूप की राशि तो शेष नहीं है। लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रस्ूति सहायता योजना का लाभ मिला या नहीं कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता को गोरियाखांदन एवं परवलिया में ग्रामीणों ने बताया कि बैंक द्वारा मुख्यमंत्री आवास के स्वीकृत प्रकरणो में लोन का वितरण नहीं किया गया। इस पर बैंकर्स पर नाराजगी जाहिर की एवं शाखा प्रबंधक को तत्काल ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।
सीडीपीओ थांदला-परवलिया की आंगनवाडी कार्यकर्ता का वेतन रुका
ग्राम गोरियाखांदन एवं परवलिया में सितम्बर माह से दिसम्बर तक जन्म लेने वाली एक भी बालिका का लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण-पत्र जारी नहीं करने के कारण कलेक्टर ने सीडीपीओ थांदला एवं ग्राम गोरियाखांदन तथा परवलिया की सभी फलियों की आंगनवाडी कार्यकत्र्ता का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए तीन दिवस में लाडली लक्ष्मी के प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
प्रसुति सहायता योजना में कर्मकार मण्डल योजना में पंजीकृत हितग्राहियों को तीन दिवस के अंदर योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश सचिव एवं बीएमओ को दिये।
तीन माह पहली जन्मी बच्ची का लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं देने पर आंगनवाडी कार्यकत्र्ता को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिये। ग्राम गोरियाखांदन के भाभर एवं माल फलिया में ग्रामीणों ने बिजली नहीं होने की बात कही। गोरियाखांदन एवं परवलिया के ऐसे ग्रामीणो को जिनकी पात्रता पर्ची अभी तक नहीं मिली है ऐसे पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी को दिये। ऐसे फौती नामातंरण जिनमें विवाद नहीं है। उनके नामांतरण जल्द से जल्द करने के निर्देश पटवारी को कलेक्टर ने दिये।
परवलिया फरवरी माह में होगा खुले में शोचमुक्त
कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने ग्राम परवलिया में चैपाल में ग्रामीणो से घर-घर शौचालय निर्माण करवाने का संकल्प लिया एवं सचिव को शत-प्रतिशत शोचालय निर्माण कार्य फरवरी माह तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। ताकि फरवरी माह में ग्राम परवलिया को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की कार्यवाही की जा सके। चोपाल में जनपद पंचायत अध्यक्ष थांदला, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चोधरी, संयुक्त कलेक्टर मंडलोई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, एसडीएम थांदला श्री बालोदिया, सीईओ जनपद वर्मा सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Next Post